तो कुछ इस तरह घर में कैद होने के बाद भी अपनी स्किन को खुबसूरत बना रही है बॉलीवुड एक्ट्रेस

लॉकडाउन के कारण सभी घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे में केवल साधारण लड़कियां ही पार्लर को मिस नहीं कर रहीं बल्कि बॉलीवुड की हीरोइनें भी अपने सैलून को मिस कर रही हैंअपनी खूबसूरती का सीक्रेट शेयर करने में दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक शामिल हैं। जिन्होंने हाल ही में अपना पुराना वीडियो शेयर किया है।

तमन्ना भाटिया वहीं तमन्ना भाटिया ने अपने खूबसूरत बालों का राज शेयर किया। जो है प्याज, तमन्ना अपने बालों को लंबा और घना रखने के लिए प्याज के रस को नारियल के तेल में मिलाकर लगाती हैं। प्याज में मौजूद सल्फर बालों को बढा़ने में मदद करता है।

दीपिका पादुकोण सबसे पहले अपनी ब्यूटी सीक्रेट को बताया था।मसाज रोलर की मदद से मसाज करते हुए दीपिका ने अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस रोलर की मदद से त्वचा और आंखों के आसपास के सूजन को कम किया जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने हेल्दी बालों का राज बताया। उन्होंने बताया कि दही, अंडा और शहद को मिलाकर बने हेयर पैक से बालों को मजबूती मिलती है और ड्राई स्कैल्प के साथ ही डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।