छोटी इलायची खाने से शरीर को मिलता है ये लाभ, दूर भागती है ये बीमारी

कई बार इलायची पथरी का कारण भी बन जाती है| हाल ही में हुई रिसर्च से पता चला है कि शरीर इलायची को पूरी तरह से पचा नहीं पाता है। फिर ज्यादा इसका सेवन करने से ये धीरे धीरे इक्कठे होते जाता है और गालब्लैडर स्टोन का कारण बन जाता है|

वहीं पथरी के रोगी को इलायची से परहेज करना चाहिए। ज्यादा इलायची खाने से आपको एलर्जी भी हो सकती है। ज्यादा इलायची खाने से आपको रेशेड या लाल धब्बे जैसी शिकायत हो सकती है।

भारतीय खाने में इलायची का इस्तेमाल काफी किया जाता है। इलायची खाने में खुश्बू को बढ़ाने का काम करता है। वहीं इलायची दो तरह की होती हैं। छोटी इलायची और बड़ी इलायची।

बड़ी इलायची को माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल नहीं करते हैं। यह खाने में मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाती है। यह एक तरह का खड़ा मसाला है जो गरम मसाला में अहम् भूमिका निभाता है।

छोटी इलायची को माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जिसे आपने अक्सर लोगों को खाने के बाद खाते हुए देखा होगा। वहीं सभी लोग इलायची के फायदो के बारे में जानते हैं।

लेकिन बहुत ही कम लोग इलायची से होने वाले नुकसान के बारे में जानते होंगे। इसी बीच आज हम आपको इलायची के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।