महिलाओं को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला ने कही ये बात, जानकर फैंस भी हुए हैरान

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के लव अफेयर की चर्चाएं एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में शहनाज को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

 

जहां उनके फोन के वॉलपेपर पर सिद्धार्थ के साथ की तस्वीर देखने को मिली। इसके अलावा ये दोनों अक्सर ही एक साथ देखे जाते हैं। बर्थडे से लेकर वेकेशन तक पर सिडनाज को एक साथ स्पॉट किया जाता है।

बिग बॉस 13 की ट्रॉफी जीतने के बाद से ही सिद्धार्थ शुक्ला को काम की कोई कमी नहीं है। एक्टर अब बैक-टू-बैक म्यूजिक वीडियोज में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ ने शहनाज गिल के साथ भी दो म्यूजिक वीडियोज में काम किया है।

जिसमें से शोना-शोना काफी हिट रहा है। वहीं एक्टर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा के साथ ‘दिल को करार आया’ गाने में रोमांस फरमा चुके हैं। सिद्धार्थ जल्द ही आल्ट बालाजी की सीरीज Broken But Beautiful के तीसरे सीजन में दिखाई देंगे।

सिद्धार्थ शुक्ला ट्विटर पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। साथ ही वो हर एक मुद्दे पर अपनी राय देते भी देखे जाते हैं। इसी कड़ी में बिग बॉस 13 के विनर और हैंडसम हंक टीवी एक्टर सिद्धार्थ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया है।

जिसमें एक्टर ने लिखा है,’जो भी दुनिया में हो रहा है उसके बारे में बहुत कुछ पढ़ने और सुनने के बाद बस मैं यही कहना चाहता हूं कि खुद का चरित्र ऐसा बनाएं कि कोई भी लड़की आपके साथ अंधेरे कमरे में भी सुरक्षित महसूस करे। सिद्धार्थ के इस ट्वीट पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही इसे खूब री-शेयर और री-ट्वीट भी किया जा रहा है।

8 मार्च को विश्व इंटरनेशनल विमेंस डे(International Women’s Day 2021) सेलिब्रेट करने वाला है। इस दिन महिलाओं को सम्मान दिया जाता है।

हालांकि बदलते परिवेश को देखते हुए देश में महिलाओं के साथ अत्याचार काफी बढ़ रहे हैं। वैसे तो सरकार की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा के लिए तरह-तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं।

लेकिन इसके बावजूद भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, अब इसपर बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी अपनी राय दी है। साथ ही पुरुषों से विशेष गुहार भी लगाई है।