शिवपाल ने अलग मनाया मुलायम का जन्मदिन, नौजवानों में दिखा जोश और उत्साह

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव जन्मदिन के मौके पर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां अखिलेश यादव ने शाल पहनाकर आशीर्वाद लिया।

सके अलावा राम गोपाल यादव ने भी शाल पहनाया। वहीं शिवपाल ने मुलायम के पैतृक गांव सैंफई में केक काटकर पार्टी संस्थापक का जन्मदिन मनाया। मुलायम ने कहा कि जिस तरह हमारा जन्मदिवस मनाया जा रहा है, उसी तरह गरीबो का जन्मदिन मनाया जाए। मुलायम सिंह यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन्मदिन मनाने के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नौजवानों में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। यह जोश परिवर्तन की क्रांति लाएगा। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है। आप लोग परिवर्तन की राजनीति को कामयाब बनाएं। उन्होंने कहा कि हम जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। मैं चाहता हूं कि इसी तरह से सभी गरीबों का जन्मदिन मनाया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आप लोग इतनी बड़ी जन्मदिन मनाने आए हैं, आप लोगों का स्वागत है। बहुत-बहुत धन्यवाद और सबको बधाई।

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, आप सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।