शिल्पा शेट्टी ने शेयर की ये तस्वीर , देख फैस के उड़े होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के लिए ये जन्मदिन कई मायनों में खास है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके करीबी दोस्त और फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। बीती रात ही शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपनी बहन के लिए जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में शमिता शेट्टी के तमाम दोस्तों ने शिरकत की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब शिल्पा शेट्टी ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे डाली है। इसी के साथ शिल्पा शेट्टी ने शमिता शेट्टी संग पुरानी यादों को भी शेयर किया है।