शर्लिन ने अंग प्रदर्शन कर दिखाया बोल्ड अवतार और फिर खोला नशीले पदार्थो के सेवन का ये राज़

बाॅलीवुड में माल एवं नशीले पदार्थो का सेवन करने वालों पर जमकर निशाना साधा है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कई आउटसाइडर बाॅलीवुड सितारों को अपने बयानों से निशाना बना रहे हैं। इस गड़ी में अब शर्लिन चोपड़ा का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके पहले तो अपना बोल्ड अवतार दिखाया। इसके बाद कैप्शन में उन्होंने ढेर सारी बातें बाॅलीवुड सितारों को लेकर लिखी हैं।

 

शर्लिन ने लिखा है कि बाॅलीवुड सितारे माॅल एवं नशीले पदार्थो का सेवन करके मुरझा रहे हैं। अंग प्रदर्शन के नाम पर केवल वह हड्डियों का प्रदर्शन करते हैं। इससे समाज के ठेकेदारों को कोई दिक्कत नहीं हैं। आगे शर्लिन लिखती है कि हम अपने शरीर को प्रोटीन देते है, व्यायाम करते है, योगा करते हैं, बाॅडी को फिट रखते हैं।

 

शर्लिन कहती है कि इतनी सारी मेहनत करने के बाद जब हम अंग प्रदर्शन करते है तो समाज के ठेकेदारों को इससे दिक्कत होती है। वह हमें सभ्यता एवं संस्कृति का पाठ पढ़ाने लगते हैं। क्या सभ्यता एवं संस्कृति का पाठ माल का सेवन करने वालो को नहीं सिखाए जाते हैं। शर्लिन आगे लिखती है कि यह दोगलापन कब तक चलेगा।

रातों-रात इस एक्ट्रेस को हासिल हुआ स्टारडम, आर्थिक तंगी में अंग प्रदर्शन से मचा दिया था तहलका

शर्लिन की इन बातों से लगता है कि वह दो तरफा रिस्पांस देने वाले लोगों से काफी खफा हैं। बता दें कि शर्लिन चोपड़ा बालीवुड की बेहद ही बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती हैं। वह अपने हाॅट अवतार से समय-समय पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचती रहती हैं। हाल ही एक्ट्रेस का बोल्ड अवतार एक बार फिर से सुर्खियों है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खीचं रहा है।