बीजेपी में वापसी कर सकते है शत्रुघ्न सिन्हा , पूरी खबर जानकर चौक जाएंगे आप

दरअसल, सिन्हा लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी को झटका देते हुए कांग्रेसी चोला पहन लिया था। “हाथ” का दामन थामते हुए सिन्हा को लगा कि उन्होंने भाजपा छोड़ अपना कायकल्प कर लिया है और कांग्रेस में उन्हें बेहतर जगह मिलेगी। लेकिन, उनके कयास गलत निकले।

पटना साहिब से सांसद रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा चुनाव में इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाई थी। लेकिन, मौजूदा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सामने उनका न चला। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब उनके परिवार का राजनीतिक कैरियर खत्म होने के मुहाने पर खड़ा नजर आ रहा है।

इस ट्विट पर लगाई गई अटकलों को साफ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह रविवार को मनोरंजन के लिए किया गया था। मैं हर रविवार को मनोरंजन ने लिए कुछ ट्वीट करता हूं औऱ उनसे कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुझे कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की कोई इच्छा नहीं है और न ही रहेगी।

शत्रुघ्न ने रविवार को ट्विट किया था ” दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं.. 1. अपने दु:खों से दु:खी, 2. दूसरों के दु:ख से दु:खी, 3. दूसरों के सुख से दु:खी, और न्यू वैरिएंट, 4. बिना बात खामखां मोदी से दु:खी!”

कांग्रेस नेता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इन दिनों मीडिया में चल रही भाजपा में वापसी की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि रविवार को की गई टिप्पणी एक व्यंग्य के रूप में थी और पार्टी बदलने की कोई इरादा नहीं है।