शशि थरूर ने किया ये काम , जावेद अख्तर ने ली चुटकी

इसके बाद लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया देने लगे। कोई उन्हें महान गायक बताने लगा तो कोई कहने लगा कि आप तैयारी करके गाया कीजिए। इसी बीच मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लगभग मजे लेने के अंदाज में लिखा ‘वाह, हमारे पास हिंदी में भी एक ऐसा ही गाना है।’ इसके बाद जावेद अख्तर का भी यह कमेंट वायरल हो गया। लोगों ने कहा कि जावेद साहब आपने शशि थरूर के मजे ले लिए।

शशि थरूर के इस गाने पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। थरूर ने यह गाना तब गाया था जब आईटी पर बनी संसदीय समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि थरूर अपने फोन में गाने की लिरिक्स देख रहे हैं और उसे गा रहे हैं। थरूर ने हालांकि बताया कि इस गाने के लिए उन्होंने कोई रिहर्सल नहीं की थी।

दरअसल, शशि थरूर ने श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान यह गाना गाया। खुद थरूर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर से शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि दूरदर्शन श्रीनगर की ओर से कराए गए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद लोगों ने मुझे गाना गाने के लिए राजी किया। मैंने बिना तैयारी के गाया, लेकिन आप इसका आनंद लीजिए। इसके बाद उन्होंने गाया, ‘एक अजनबी हसीना से मुलाकात हो गई…’

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अपनी अंग्रेजी के चलते हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। कई बार वे अपनी मजेदार हाजिर जवाबी के लिए भी सुर्खियां बटोर लेते हैं।

हाल ही में शशि थरूर ने एक कार्यक्रम में किशोर कुमार का एक मशहूर गाना ‘एक अजनबी हसीना से’ गाया और यह वायरल हो गया। अब इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए गीतकार जावेद अख्तर ने शशि थरूर की चुटकी ले ली।