शमिता शेट्टी ने शेयर किया ये विडियो , देखते रह गए फैस

बॉलीवुड अदाकार शिल्पा शेट्टी आज अपनी बेटी समीशा का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज समीशा पूरे 2 साल की हो गई हैं। शिल्पा अपनी बेटी के जन्मदिन का बेहतरीन बनाने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर की हैं और इसके जरिए उन्होंने बेटी को जन्मदिन की बधाई दी हैं।

शिल्पा के बाद अब शमिता शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से समीशा को जन्मदिन विश की हैं। शमिता ने भी शिल्पा की तरह समीशा की एक क्यूट वीडियो शेयर की हैं, जिसमें क्यूट समीशा के संग एक्ट्रेस मस्ती करने की मूड में दिख रही हैं।  बता दें कि क्यूट समीशा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। शमिता के के पोस्ट करते ही उनकी फैन्स वीडियो पर कॉमेंट कर समीषा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

समीशा के क्यूट वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शमिता ने कैप्शन में लिखा-जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी बच्ची.. आप हमारे लिए हर रोज मुस्कुराने के लिए भगवान द्वारा भेजी गईं उपहार हैं।