शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को पुलिस ने लिया हिरासत में, लगा ड्रग लेने का आरोप

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत (Siddhanth Kapoor) को पुलिस ने ड्रग (Drugs Case) लेने के आरोप में हिरासत में लिया है। सिद्धांत के पिता मुंबई में हैं। बेटे से जुड़ी खबरें उन्हें न्यूज चैनल्स से मिलीं।

शक्ति कपूर का कहना है कि वह मुंबई में हैं और जल्द ही इस बारे में अपने बेटे से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पता नहीं ये सारी खबरें कहां से आ रही हैं। शक्ति ने यह भी बताया कि सिद्धांत बेंगलुरु क्यों गए थे और वह पार्टीज में क्यों जाते रहते हैं। शक्ति कपूर ने कहा कि वह बात करेंगे तब सच सामने आएगा लेकिन इतना पता है कि यह सच नहीं हो सकता।

 

सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु की एक रेव पार्टी में रेव के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स ने जब शक्ति कपूर से जब पूछा कि क्या सिद्धांत काम के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे। इस पर उन्होंने जवाब दिया, हां, वह डीजे है वह पार्टीज में इसीलिए जाता है। इसी वजह से वह बेंगलुरु गया था। पता नहीं ये सारी रिपोर्ट्स कहां से आ रही हैं। शक्ति कपूर ने कहा, मैं अपने बेटे से बहुत जल्द बात करूंगा और डिटेल का पता करूंगा। यह सच नहीं हो सका।