शाहरुख खान को दुबई में मिला ये स्पेशल बर्थ-डे गिफ्ट, बुर्ज खलीफा पर दिखा…

बॉलीवुड के किंग खान (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैन्स, दोस्त और फैमिली वालों ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी और अलग-अलग अंदाज में उनका जन्मदिन मनाया।

शाहरुख के जन्मदिन का सेलिब्रेशन केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया गया। जी हां! शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर दुबई का बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंगा नजर आया। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को शाहरुख खान के नाम से रोशन कर दिया गया।

दुबई के फैंस ने अपने चहेते हीरो को बुर्ज खलीफा के जरिए बर्थडे की शुभकामनाएं दी है। इस खास मौके की एक खास फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर एक्टर के फैंस बेहद खुश हैं। सामने आई बुर्ज खलीफा की तस्वीर में देख सकते हैं कि शाहरुख खान की फोटो के साथ ‘वी लव यू’ लिखा हुआ दिख रहा है।

शाहरुख खान ने भले ही अपने जन्मदिन का जश्न, परिवार के साथ अपने अलीबाग वाले फार्महाउस में सेलिब्रेट किया लेकिन उनके जन्मदिन की खुशियां विदेशों में देखी गई। जन्मदिन के इस खास मौके पर एक्टर को देश के हर कौने से बधाईयां मिली।