देश में कम हो रही कोरोना की दूसरी लहर , जानिए क्या है एक्टिव केस

देश में पिछले 24 घंटे में 1425 लोगों की जान गई। अब तक 3.88 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 1.17 लाख लोगों की जान गई। यह पूरे देश में सबसे अधिक है। यहां पिछले 24 घंटे में 600 से अधिक लोगों की जान गई।


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 29.35 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 2.98 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,39,996 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,00,36,898 हुआ।

देश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट बेहतर है। पिछले 15 दिनों में लगातार 48 प्रतिशत केस घटे हैं। पिछले 24 घंटे में 78 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। देश में अब तक 2.99 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.88 करोड़ लोग ठीक हो गए।

राहत की खबर है कि देश से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब 52 हजार नए केस मिले। यह आंकड़ा 88 दिनों बाद यानी 89वें दिन सबसे कम आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रिकवरी रेट बढ़कर 96.36% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.83% है।