वजन को घटाने में मददगार है सत्तू, जानिए कैसे…

सत्तू को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। वहीं, गर्मियों में सत्तू का सेवन करना हर तरह से लाभकारी होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सत्तू आपके बढ़े हुए वजन को भी कम करने में मदद कर सकता है। आजकल बढ़ते वजन की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ऐसे में सत्तू आपकी समस्या का समाधान बन सकता है। सत्तू में फाइबर, प्रोटीन आदि पाया जाता है जो शरीर के लिए हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी सत्तू रामबाण इलाज है।

सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस करवाता है। सत्तू खाने के बाद बार-बार भूख का एहसास नहीं होता और आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच जाते हैं। अगर आप वजन कम करने की कोश‍िश में लगे हैं तो सत्तू आपके लिए बेहद फायदेमंद है।

 

सुबह के नाश्ते में सत्तू का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करने के लिए सत्तू को सबसे अच्छी डाइट मानी जाती है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ आपको भरपूर पोषण भी देगा और आपको जल्दी से भूख भी नहीं लगती है।

 

सत्तू का इस्तेमाल अक्सर रोटी या बिहार की मशहूर लिट्टी बनाने में किया जाता है लेकिन आप सत्तू का शरबत बनाकर भी पी सकते हैं। सत्तू का नमकीन शरबत बेहद स्वादिष्ट लगता है। इससे आपकी भूख भी शांत होगी और मुंह का स्वाद भी लाजवाब हो जाएगा।