सत्तू से होते है जबरदस्त फायदे , जानकर चौक जायेंगे आप

सत्तू के 1 गिलास जूस का सेवन शरीर से विषैले टॉक्सिंस को यूरिन के रास्ते बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। साथ ही यह किडनी को भी डिटॉक्सीफाई करता है।

अगर किसी को जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है तो उसे भी सत्तू का सेवन करना चाहिए। सत्तू में एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण होते हैं, जिससे गठिया और जोड़ों के दर्द के दर्द से राहत मिलती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं तो अपनी डाइट में 1 गिलास सत्तू का जूस शामिल करें।

ब्रेकफास्ट में 1 गिलास सत्तू का जूस पीने से दिनभर भूख नहीं लगती और आप ओवरइटिंग करने से बच जाते हैं। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन घटाने में मदद करता है।

फाइबर से भरपूर होने के कारण इसका सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। साथ ही इससे आप बवासीर और कब्ज जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन विशेष रूप से करना चाहिए। दरअसल, सत्तू की तासीर काफी ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन शरीर में ठंडक पैदा करता है। साथ इससे गर्मियों में लू लगने का खतरा भी कम होता है।

गर्मी का मौसम आते ही कई तरह के पेय पदार्थों को डाइट में शामिल किया जाता है, इनमें एक महत्वपूर्ण पेय पदार्थ है सत्तू। यह ना सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि यह अंदर से ठंडक भी देता है। इतना ही नहीं, सत्तू का सेवन लू लगने से भी बचाता है। इसके अतिरिक्त कई गंभीर बीमारियांे से बचाने में भी यह लाभदायक है। तो चलिए जानते हैं सत्तू से शरीर को होने वाले कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में-