ससुराल वालों ने महिला को पीटा, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

हमारे देश में शादी के बाद महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की लिस्ट बहुत लंबी है। ऐसी ही एक घटना गुजरात के अहमदाबाद में हुई जहां शाहीबाग इलाके में उसके ससुराल वालों ने सिर्फ इसलिए प्रताड़ित किया गया क्योंकि वह दोपहर में सो गई थी।

24 साल की आरोप ने लगाया है कि उसके ससुराल वालों को उसका दिन में सोना पसंद नहीं था। शुरू में उन्होंने महिला के दिन में सोने का विरोध किया था लेकिन बाद में इसके लिए उन्होंने महिला को पीटना शुरू कर दिया।

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, महिला ने साल 2016 में मेहसाणा के काडी के एक व्यक्ति से शादी की थी और तब से वह अपने ससुराल में रह रही थी। वो बताती है, शुरू से ही उन्हें मेरे दिन में सोने पर आपत्ति थी। मैं सुबह जल्दी उठती थी इसलिए मुझे दोपहर में सोने की जरूरत पड़ती थी।

पहली बार जब उसके पति ने उसकी पिटाई की, तो उसने काडी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन ‘समझौता’ होने के बाद वह उनके साथ रहने चली गई। हालांकि इसके बाद हालात नहीं सुधरे। महिला ने बताया, “जब मैं गर्भवती थी तो मेरे पति और ससुराल वालों ने मेरी मदद नहीं की और मुझे मेरे माता-पिता के पास भेज दिया।”

महिला ने बताया कि उसने 18 सितंबर, 2017 को एक लड़की को जन्म दिया था। महिला ने बताया, मेरे ससुराल वालों को लड़की का जन्म देना भी पसंद नहीं आया। उन्होंने मुझे लड़का न देने के लिए भी परेशान किया।