इस दिन लॉंच होगा Samsung Galaxy Z Fold 3, जानिए कीमत और फीचर

Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कई जानकारियां लीक हो गई हैं। लीक रिपोर्ट्स की माने तो दोनों स्मार्टफोन को कई सारे अपग्रेड के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy Z Fold 3 स्मार्टफोन किसी किताब की तरह खोला और बंद किया जा सकता है।

 

माना जा रहा है कि Fold 3 स्मार्टफोन की कवर डिस्प्ले और फोल्डेबल डिस्प्ले एज टू एज हो सकती है। रूमर्स की माने तो Fold 3 में अंडर डिस्प्ले कैमरा दिया जा सकता है। वहीं Galaxy Z Flip 3 का डिजाइन टिपिकल फ्लिप फोन की तरह होगा।

नए Flip 3 फोन में बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है जो डुअल टोन फिनिश के साथ पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि कवर डिस्प्ले का साइज 1.9 इंच हो सकता है।

सैमसंग ने बताया कि Google Duo को हेंड फ्री वीडियो कॉलिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसके साथ ही YouTube में फ्लैक्स मोड और Microsoft Teams मल्टीटास्किंग के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है। सैमसंग का कहना है कि वे फोल्डेबल इकोसिस्टम के जरिए यूजर्स का एक्सपीरियंस बदलने के लिए काफी जोर शोर से काम कर रहा है।

Galaxy Z सीरीज के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च का ऐलान करते हुए कंपनी ने बताया कि इन दोनों स्मार्टफोन के साथ कई सरप्राइज कंपनी ने फोल्ड किए हैं। इनमें से एक है कि ये फोल्डेबल फोन पहली बार S Pen (स्टायलस) के सपोर्ट के साथ पेश किए जाएंगे।

कंपनी का कहना है कि ये स्टायलस खास तौर पर फोल्डेबल फोन के लिए तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही सैमसंग का यह भी कहना है कि Galaxy Z स्मार्टफोन्स की तीसरी पीढ़ी में कई सारे नए ऐप्स फोल्डे यूजर इंटरफेस के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Samsung ने कुछ दिनों पहले अपने अपकमिंग लॉन्च इवेंट Galaxy Unpacked 2021 को अनाउंस किया था। अब कंपनी ने ऑफिशली ऐलान किया है कि वह 11 अगस्त को आयोजित होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Z सीरीज के दो स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा।

सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में अब तक काफी जानकारी सामने सामने आ चुकी है। इन दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च करने के ऐलान के साथ साथ कंपनी ने कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी शेयर की है। यहां हम आपको सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।