संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कह डाली ये बात

मेरठ में स्थित सुभारती विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा उत्थान कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्ना की बात करने वाले देश प्रदेश का विकास नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए जिन्ना नहीं, विवेकानंद चाहिए। केवल वोट की राजनीति और तुष्टीकरण के लिए जिन्ना का नाम लिया गया। देश प्रदेश के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि ऐसे लोगों से विकास नहीं हो सकता।

उन्होंने कांग्रेस को लेकर भी हमला बोला और जी का जंजाल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ने माफियाओं का खात्मा किया है। माफिया अब यहां की जेल में रहना भी नहीं चाहते।

पंजाब की जेल में रहते हैं तो व्हीलचेयर पर चलते हैं प्रदेश में आते हैं तो खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब माफियाओं की नहीं विकास की सरकार चलेगी।