सामंथा प्रभु और विजय देवरकोंडा घायल, जानिए कैसे…

साउथ फिल्मों की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ शूटिंग कर रही हैं। दोनों कलाकार फिल्म Kushi के लिए कश्मीर में हैं। सामंथा ने अपने सोशल मीडिया पेज पर वहां से कई फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने फिल्म से अपना लुक भी दिखाया था। अब लेटेस्ट जानकारी आई है कि सामंथा और विजय देवरकोंडा शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। वो एक स्टंट सीन शूट कर रहे थे, तभी उन्हें चोट लग गई। विजय देवरकोंडा की टीम के एक सदस्य ने इसकी पुष्टि की है।

सामंथा और देवरकोंडा की पीठ में चोट आई है। हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स से देवरकोंडा की टीम के एक सदस्य ने बताया, ‘सामंथा और विजय कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक स्टंट सीन कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें चोटें आईं। सीन बहुत कठिन था। दोनों एक्टर्स को लिद्दर नदी के दोनों किनारों पर बंधी रस्सी के ऊपर गाड़ी चलाना था लेकिन दुभार्ग्य से उनकी गाड़ी गहरे पानी में गिर गई और दोनों के पीठ में चोट लग गई।’ क्रू मेंबर ने आगे बताया, ‘उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए उसी दिन ले जाया गया।’

रविवार को सामंथा और विजय ने फिल्म की शूटिंग शुरू की लेकिन उन्होंने शूटिंग के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की। दोनों एक्टर्स को होटल ले जाया गया जहां फिजियोथेरेपिस्ट को बुलाया गया था।