सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने किया ये काम , यूक्रेन को लेकर…

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने यूक्रेन का सपोर्ट करते हुए रूस को तानाशाह बताया है। यूलिया वंतूर यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया की नागरिक हैं और लंबे वक्त से सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं।

हालांकि सलमान खान और यूलिया वंतूर दोनों ने ही अभी तक इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान भी यूलिया और सलमान खान साथ में पनवेल वाले फार्महाउस पर मौजूद थे।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में यूलिया वंतूर ने यूक्रेन को सपोर्ट किया है। यूलिया वंतूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘पुतिन जैसा ठग, तानाशाह और वॉर क्रिमिनल रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करता। आप रूसी लोगों को दोष ना दें।’ यूलिया वंतूर ने रूस में क्लिक की गई एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक शख्स एक कागज हवा में उठाए हुए है।