फिल्म नो एंट्री के सीक्वल बनने की पूरी तैयारी हो रही है। बता दे कि 2005 में रिलीज हुई फिल्म नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर, बिपाशा वसु, लारा दत्ता व फरदीन खान ने कार्य किया था।
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म नो एंट्री का सीक्वल बनाया जा रहा है। हालांकि फिल्म में किसे कास्ट किया जाएगा इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बोनी कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूज कर रहे हैं उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म को लेकर कार्य शुरु हो गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फिल्म के स्क्रिप्ट का खुलासा हो चुका है, बोनी कपूर ने इस बात का खुलासा किया है। वैसे तो फिल्म को लेकर चर्चाएं बहुत ज्यादा दिनों से चल रही है। लेकिन इस बार ये कनफर्म है कि नो एंट्री 2 की तैयारी हो रही है। फिल्म का रिमेक बनाया जाएगा। फिल्म के कास्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि अनिल कपूर एक बार फिर कास्ट हो सकते हैं। नो एंट्री एक कॉमेडी फिल्म थी व इसका सीक्वल भी कुछ इसी तरह होने वाला है।
नो एंट्री फर्स्ट में सलमान खान, अनिल कपूर, समीरा रेड्डी, बिपासा वसु, फरदीन खान जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं। फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्म के गाने आज भी बहुत ज्यादा पॉपुलर है। अब सीक्वल में क्या नया होने वाला है इसका हमे इंतजार करना होगा। फैंस फिल्म के फर्स्ट लुक के आने का इंतजार कर रहे है।