राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से आई दुखद की खबर, तिरंगा थामे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन

राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा अभियान महाराष्ट्र पहुंच चुका है। इस बीच एक दुखद खबर भी सामने आ रही है।इस यात्रा के दौरान तिरंगा ले जा रहे कांग्रेस सेवा दल के नेता कृष्ण कुमार पांडेय का निधन हो गया।

पांडे कांग्रेस के सेवा दल के महासचिव थे, जो सबसे पुरानी पार्टी का जमीनी स्तर का संगठन था। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पांडे मार्च के दौरान गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि पांडे दिग्विजय सिंह के साथ हाथ में तिरंगा लेकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान वे गिर गए । उन्हें एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया लेकिन सबसे दुख की बात है कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। मैं उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।