सचिन तेंदुलकर ने देखी फिल्म 83, रणवीर सिंह को कहा ऐसा…

1983 वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म ’83’ रिलीज हो चुकी है और सिनेमा घरों में खूब धूम मचा रही है। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह 1983 वर्ल्ड कप के नायक रहे कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को कई जानी-मानी हस्तियों और क्रिटिक्स ने सराहा है। लेकिन अब इस लिस्ट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम जुड़ गया है। दरअसल, मास्टर ब्लास्टर ने फिल्म 83 देखने के बाद अपनी समीक्षा साझा की है। सचिन के इस समीक्षा पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने रिप्लाई भी किया है।

फिल्म 83 देखने के बाद सचिन ने तारीफ करते हुए ट्वीट किया कि 83 में रणवीर सिंह द्वारा एक शानदार ऑलराउंडर परफॉर्मेंस। वास्तव में, कपिल देव पाजी के गुणों को बटोरे हुए हमें हमारी पहली विश्व कप जीत के प्रतिष्ठित क्षणों को याद दिलाया है। मुझे पता है कि इस जीत ने वास्तव में छोटे लड़के को प्रेरित किया।

अगर आपने यह फिल्म देखी होगी, तो बता दें कि इस फिल्म में एक घुंघराले बालों वाले एक छोटे बच्चे को विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत का मजा लेते हुए दिखा गया है। यह छोटा बच्चा कोई और नहीं बल्कि सचिन ही हैं। मालूम हो कि सचिन ने अपने देश के लिए बड़ा योगदान दिया है।

इस बीच एक्टर रणवीर सिंह ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शानदार रिप्लाई दिया है> रणवीर सिंह ने ट्वीट में लिखा, “और फिर छोटा लड़का पीढ़ियों को प्रेरित करता रहा। धन्यवाद, मास्टर! ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’

साथ ही साथ आपको बताते चलें कि आज यानी 6 जनवरी को भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर कपिल देव अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में जन्में कपिल देव ने अपनी कप्तानी में भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप दिलाया था। कपिल देव के क्रिकेट करियर की बात की जाए, तो उन्होंने भारत के लिए 131 टेस्ट मैच में 5248 रन और 434 विकेट लिये हैं। इसके अलावा 225 वनडे में 3783 रन बनाए हैं और 253 विकेट लिए हैं।