यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला कर रूस ने बढ़ाई विश्वयुद्ध की आशंका, मंडराने लगा ये खतरा

रूसी सैनिकों ने शुक्रवार को यूरोप में सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही दुनिया पर विश्वयुद्ध का खतरा मंडराने लगा है। संयुक्त राष्ट्र और यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि अग्निशामकों की मदद से संयंत्र में लगी आग को बुझा ली गई।

हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। आपको बता दें कि रूसी सेना ने कई शहरों को कब्जे में ले लिया है। हालांकि शुक्रवार की लड़ाई में उस हिसाब से सफलता नहीं मिली। इस बीच यूक्रेन छोड़कर भागे शरणार्थियों की संख्या 12 लाख से अधिक हो गई है।

यूक्रेन पर हमले को लेकर दुनिया भर में रूस की निंदा हो रही है। क्रेमलिन ने फेसबुक, ट्विटर, बीबीसी और यू.एस. सरकार द्वारा वित्त पोषित वॉयस ऑफ अमेरिका को बैन कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसके अनुसार युद्ध पर रूसी सरकार की आधिकारिक लाइन के खिलाफ जाने वाले फर्जी खबरें फैलाने के लिए 15 साल तक की जेल की सजा दी जा सकती है।

इस पाबंदियों के बाद मीडिया और सोशल मीडिया आउटलेट्स ने कहा कि वे स्थिति का मूल्यांकन करते समय रूस के अंदर अपना काम रोक देंगे। सीएनएन और सीबीएस न्यूज ने घोषणा की कि वे रूस में प्रसारण बंद कर देंगे। ब्लूमबर्ग ने वहां अपने पत्रकारों के काम को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी कब्जे का खतरा मंडरा रहा है। विशाल संख्या में रूसी बख़्तरबंद राजधानी के बाहर रुका हुआ है। पुतिन की सेना ने यूक्रेन के शहरों और अन्य साइटों पर सैकड़ों मिसाइलें दागे और तोपखाने से हमले शुरू किए हैं।