रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच यहाँ मची उथल-पुथल, लाल निशान के साथ…

शेयर बाजार में अब गिरावट तेज हो गई है। सेंसेक्स 1100.02 अंक टूटकर 55,147.26 के स्तर पर आ गया है। निफ्टी 285.15 अंक लुढ़ककर 16,508.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

10:00 बजे: शेयर बाजार अब भारी गिरावट की तरफ बढ़ने लगा है। सेंसेक्स 903.92 अंकों का गोता लगाकर 55,343.36 के स्तर पर आ गया है। वहीं, निफ्टी 213.55 अंक लुढ़कर 16,580.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

9:15 बजे: रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच सेंसेक्स और निफ्टी भी आज गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह सवा नौ बजे 617 अंक लुढ़ककर 55629 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी ने भी आज लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 603 अंकों के नुकसान के साथ 55643 के स्तर पर था तो निफ्टी 132.50 अंक नीचे 16,661.40 के स्तर पर था। अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मीडिया, मेटल, ऑयल एंड गैस को छोड़ सभी इंडेक्स में गिरावट है।

मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवकाश के बाद आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद अमेरिकी शेयर बाजारों का असर भी घरेलू बाजार देखने को मिल रहा है। कच्चा तेल 104 डॉलर के पार चला गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब परमाण युद्ध में बदलने का खतरा मड़रा रहा है। ऐसे में निवेशकों में भय का माहौल है। विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं।

मंगलवार को अमेरिका का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊजोंस 597.65 अंकों का गोता लगाकर 33,294.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक और एसएंडपी भी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। नैस्डैक 218.94 अंक लुढ़क कर 13,532.46 के स्तर पर तो एसएंडपी 67.68 अंक टूटकर 4,306.26 के स्तर पर बंद हुआ था।