रिया ने किया ये बड़ा खुलासा, बताया सारा अली खान को…, सुशांत ने…70 लाख रुपये…

सुशांत के दोस्त सबीर अहमद ने अब इस ट्रिप को लेकर बड़ी जानकारी शेयर की है। सबीर की मानें तो सारा अली खान, सुशांत के साथ थाइलैंड ट्रिप पर मौजूद थीं।

 

इस ट्रिप के टिकट की फोटो भी हैं। थाइलैंड कुल मिलाकर 7 लोग गए थे। इसमें सुशांत, सारा, सिद्धार्थ गुप्ता, कुशाल जावेरी, अब्बास, सबीर और सुशांत का बॉडीगार्ड शामिल रहे।

इंटरव्यू में रिया ने कहा था कि थाइलैंड ट्रिप पर सुशांत अपने दोस्तों के साथ गए थे। इसमें सभी लड़के थे, लेकिन मिली ताजा जानकारी के मुताबिक इस ट्रिप पर सारा अली खान भी मौजूद थी। जिसकी बात रिया ने छिपाई थी। सुशांत दिसंबर 2018 में थाइलैंड ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर उन्होंने करीब 70 लाख रुपये खर्च किए।

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। अब उनकी को-एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

सारा ने सुशांत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद दोनों की रिलेशनशिप में होने की खबर जोरों पर थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही यह कपल अलग हो गए थे।