रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग करने जा रही ये बड़ा काम

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर आज खुशियां छाई हुई हैं। सोनम कपूर के बाद आज उनकी छोटी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबरों की मानें तो अनिल और सुनीता की बेटी और निर्माता रिया कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी संग एक निजी समारोह में शादी करने जा रही हैं।

रिया करण के साथ 13 साल से रिलेशनशिप में हैं और आज दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर दोनों लव बर्ड्स सात फेरे लेंगे।

आज सात फेरे ले सकते हैं रिया और करण

एक रिपोर्ट के अनुसार रिया कपूर और करण बूलानी की शादी का फंक्शन दो से तीन दिनों तक चलने वाला है। हालांकि इन कार्यक्रमों में सिर्फ घर के लोग और खास दोस्त-रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। वहीं कपूर परिवार की तरफ से अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। करण और रिया की इस शादी को लेकर उनके परिवार वाले काफी खुश हैं लेकिन वो अपने समारोह में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं करना चाहते हैं।