रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया ये विडियो , नजर आए सुशांत सिंह राजपूत

 बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को जन्मदिन के खास मौके पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक याद कर रहे हैं।

सुशांत सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं और इस बीच सुशांत के साथ रिलेशनशिप में रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी एक वीडियो शेयर किया है। रिया ने सुशांत का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। सुशांत और रिया के इस वीडियो पर फैन्स तेजी से कमेंट कर रहे हैं, वहीं ये वीडियो भी वायरल होना शुरू हो गया है।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में सुशांत और रिया, जिम में नजर आ रहे हैं। दोनों पोज देते हुए मस्ती कर रहे हैं। वहीं वीडियो में सुशांत को मुस्कुराते हुए देख सभी फैन्स की यादें ताजा हो गई हैं और वो अभिनेता को याद कर रहे हैं। इस वीडियो पर कई फैन्स ने कमेंट किया है।