निर्भया केस : दोषियों का नया कारनामा, मां से मिलकर खूब…

निर्भया रेप केस ( Nirbhaya Rape Case) दोषियों को अब फांसी होने की तारीख करीब आ चुकी हैं। दोषियों को फांसी का डर अभी से सताने लगा है, जिससे उनकी हालत खराब है।

 

इसी वजह से चारों दोषियों के बर्ताव में बदलाव आया है। चारों में से तीन हिंसक होते जा रहे हैं, वहीं चौथा बिल्कुल शांत बैठा रहता है। ऐसे में दोषी मुकेश सिंह को उसकी मां से मिलने की इजाजत दी गई। सजा के ऐलान के बाद से दोषी मुकेश सिंह थोड़ा अजीब व्यवहार कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, मां के मुलाकात के वक्त मुकेश भावुक हो गया और कई बार रोया भी। इसके बाद मां ने उसे क्यूरेटिव और दया याचिका के विकल्प का भरोसा दिया, तब जाकर वह शांत हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, बातचीत में मुकेश ने मां से अपने पिता और भाई के बारे में बात की।

जेल अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह आखिरी मुलाकात जैसा नहीं था। नियमों के मुताबिक, उन्हें हफ्ते में दो बार परिवार से मिलने की इजाजत दी गई है। फांसी से पहले आखिरी मुलाकात कब होगी इसकी जानकारी परिवार को दे दी जाएगी। फांसी के बाद परिवारवाले दोषियों से जुड़ा सामान लेकर जा सकेंगे।

जेल सूत्रों के मुताबिक, निर्भया के चारों दोषियों ने फिलहाल जेल में किसी से भी बात करना बंद कर दिया है। चारों के व्यवहार में बदलाव भी आया है।

मुकेश अक्षय, पवन तो बुधवार को जेल कर्मी से किसी बात पर बहस भी करने लगे थे। हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। यह झगड़ा खाने को लेकर हुआ था। वहीं चौथा दोषी विनय शर्मा फिलहाल शांत है। उसने एक सेल में मानों खुद को कैद कर लिया है।