निर्भया केस : फांसी से बचने के लिए दोषियों ने दीवार पर मारा…फिर किया…

घटना जेल संख्या तीन में रविवार की दोपहर को हुई, हालांकि उसे मामूली चोट आई है और जेल परिसर में ही उसका उपचार किया गया।

 

वहीं अब उसने कोर्ट का रुख किया। उसने दिल्ली की अदालत से मानसिक बीमारी, शिजोफ्रेनिया, सिर में लगी चोट के बेहतर उपचार का आग्रह किया।

वकील ने अदालत को बताया कि दोषी विनय शर्मा अपनी मां सहित अन्य लोगों को भी नहीं पहचान पा रहा है। वहीं कोर्ट ने जेल प्रशासन ने विनय को उचित इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।

वहीं जेल अधिकारी ने बताया कि दोषी खुद को ज्यादा चोट पहुंचाता उससे पहले सुरक्षाकर्मी ने उसे काबू कर लिया। वहीं इस घटना के बाद तिहाड़ प्रशासन अन्य सेल में बंद निर्भया के दोषियों को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है। सूत्रों ने कहा कि विनय ने जेल के ग्रिल में अपना हाथ फंसाकर फ्रैक्चर करने की भी कोशिश की थी।

निर्भया मामले में डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषी (अक्षय सिंह ठाकुर, मुकेश सिंह, पवन कुमार गुप्ता और विनय कुमार शर्मा) डरे हुए हैं .

अजीबो-गरीब हरकतें करने लग गए हैं। वहीं फांसी से बचने के लिए अब चारों नए-नए तरीके भी अपनाने लगे हैं। दोषी विनय ने भी कुछ ऐसा ही किया है। दोषी विनय ने तिहाड़ जेल में अपनी सेल में दीवार पर सिर पटक कर खुद को घायल कर लिया।