अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम 3’ की रिलीज डेट आई सामने, जानिए सबसे पहले

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की आखिरी रिलीज फिल्म सर्कस, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि अब उनकी अगली फिल्म सिंघम 3 (Singham 3) के लिए दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है और फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सिंघम 3 में इस बार अजय देवगन के साथ ही साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नजर आएंगी।

बता दें कि सिंघम 3 इस बार दर्शकों के लिए पहले से भी ज्यादा खास होने वाली है। फिल्म में इस बार दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई है। इस बात की जानकारी खुद रोहित शेट्टी ने दी थी। फिल्म सर्कस के एक इवेंट में रोहित शेट्टी ने ऐलान किया था कि सिंघम 3 में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म में दीपिका पादुकोण भी पुलिस की वर्दी में नजर आएंगी। ऐसे में उनका एक्शन अंदाज देखने को मिल सकता है।

सिंघम 3 की रिलीज डेट की जानकारी दी है। तरण ने अपने ट्वीट में बताया है कि फिल्म 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन, बाजीराव सिंघम के दमदार किरदार में नजर आएंगे। सिंघम के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया और अजय के एक्शन अंदाज पर प्यार लुटाया। ऐसे में अब तीसरी किश्त के लिए भी फैन्स एक्साइटिड हैं।