एसीपी अत्तर सिंह के सुपरविजन में इंस्पेक्टर पवन कुमार, इंस्पेक्टर शिवकुमार और इंस्पेक्टर करमबीर की टीम ने मनिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को मनिंदर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। मनिंदर कार एसी मैकेनिक का काम करता है। आरोप है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर जिस समय प्रदर्शनकारी लाल किले पर धार्मि झंडा फहरा रहे थे.
उस समय मनिंदर तलवारें लहरा रहा था। लाल किले पर हुई हिंसा के बाद से ही पुलिस मनिंदर की तलाश में जुटी हुई थी। इससे पहले पुलिस ने दीप सिद्धू समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
लाल किला हिंसा मामले में मोस्ट वांटेड मनिंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को पीतमपुरा के पास से गिरफ्तार किया। उसके घर (स्वरूप नगर में) से दो तलवारें बरामद हुई। मनिंदर सिंह से से पूछताछ जारी है। दिल्ली पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।