गुजरात सरकार से मिला 1282 बस बनाने का ऑर्डर, शेयर में लगे पंख, ₹177 पर आ गया शेयर

अशोक लीलैंड को गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम से 1,282 बसों की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ऑर्डर की शर्तों के अनुसार, अशोक लीलैंड चरणबद्ध तरीके से 55-सीट वाली पूरी तरह से तैयार बीएस-VI डीजल बसें मुहैया कराएगी।

कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने कहा कि यह किसी एक मूल उपकरण का निर्माण करने वाली कंपनी को राज्य परिवहन उपक्रम से मिले सबसे बड़े अनुबंध में से एक है। कंपनी के अध्यक्ष (मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहन) संजीव कुमार ने कहा, ” हम गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम से यह ठेका मिलने से काफी खुश हैं। अशोक लीलैंड से जीएसआरटीसी लंबे समय से जुड़ी है। उनके पास पहले से ही बीएस-VI की 2,600 से अधिक बसें हैं।” अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनु अग्रवाल ने कहा कि वह जीएसआरटीसी से यह ठेका मिलने से काफी खुश हैं।

शेयरों के हाल
अशोक लीलैंड के शेयर 1.81% चढ़कर 177.25 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 5.62% गिरा है और पिछले छह महीने में 27.33% रुपये चढ़ा है। इस साल YTD में 19.24% चढ़ा है। इसका मैक्सिमम रिटर्न 7,742.92% का है। इस दौरान यह शेयर 2 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक आ पहुंचा है।