दिल्ली में आज रात से बारिश होने की उम्मीद, जानने के लिए पढे पूरी खबर

दिल्ली के लोगों का शीतलहर के साथ-साथ प्रदूषण से भी बहाल बेहाल है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 7 बजे 390 (बहुत खराब) दर्ज की गई।

सोमवार को यह 387 (बहुत खराब) से थोड़ी अधिक है। हालांकि, एजेंसियों ने अगले 24 घंटों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होने का अनुमान लगाया है। दो पश्चिमी विक्षोभ के साथ मंगलवार से लेकर शनिवार रात कर राजधानी में बारिश होने की उम्मीद है।

आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार, पहला पश्चिमी विक्षोभ 3 जनवरी से 5 जनवरी तक इस क्षेत्र को प्रभावित करेगा। 5 जनवरी को अधिकतम बारिश की गतिविधि की उम्मीद है। दूसरा 6 जनवरी से 9 जनवरी तक दिल्ली में चरम बारिश के साथ प्रभावित होगा।

उन्होंने कहा, “दो बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से शनिवार तक लगभग सभी दिन बारिश होगी। बुधवार और शुक्रवार को अधिक तीव्रता के साथ बारिश होगी। हवाएं 20-30 किमी / घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। ”

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भी पारा चढ़ने की संभावना है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसकी तुलना में, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस था। जेनामणि का कहना है कि बुधवार तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि उसी दिन अधिकतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।