किसान आंदोलन में शामिल होने गयी महिला से रेप, बाद में हुआ ऐसा…

आरोप है कि लड़की के साथ रेप के आरोपी टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में पूरी तरह से सक्रिय रहते थे। हालांकि इस मामले में जब धरना स्थल पर मौजूद बड़े किसान नेताओं से सवाल किया गया तो वो पूरे मामले से पल्ला झाड़ते रहे हैं।

पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर IPC की धारा 365, 342, 354, 376 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने DSP की अगुवाई में तीन इंस्पेक्टर और साइबर सेल को मिलाकर एसआईटी बनाई है। शहर थाना प्रभारी ने कहा है कि जल्द होगी आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

महिला के पिता की तरफ से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, मौत से करीब चार दिन पहले पीड़िता को शिवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने इस मामले में टिकरी बॉर्डर पर किसान सोशल आर्मी चलाने वाले अनूप और अनिल मलिक समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि मृतका इन्हीं लोगों के साथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली आई थी और फिर आरोपियों के साथ ही टिकरी बॉर्डर भी पहुंची थी।

देश की राजधानी नई दिल्ली की सीमाओं को किसानों का आंदोलन लंबे समय से जारी है। टीकरी बॉर्डर पर भी बहुत बड़ी संख्या में किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इस आंदोलन से एक चौंकाने वाली खबर है।

एक महिला आंदोलनकारी जिसकी पिछले 30 अप्रैल को कोरोना से मृत्यु हुई है, उसके पिता ने दावा किया है कि उनकी बेटी का रेप किया गया था। इस बात की जानकारी हरियाणा की झज्जर पुलिस की तरफ से दी गई। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।