रेलवे करने जा रहा ये बड़ा बदलाव , यात्रा करना होगा और भी आसान

रेलवे सूत्रों की मानें तो अभी इस नियम पर तैयारी चल रही है। हर राज्यों में 18 प्लस और 45 प्लस वैक्सीनेशन जोरों पर है। इधर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ने लगी है। रेलवे भी रद्द ट्रेनों के परिचालन को धीरे-धीरे शुरू कर रहा है।

चूंकि देश में वैक्सीनेशन जोरों पर है। 18 प्लस के बाद वो दिन दूर नहीं तक 12 प्लस भी वैक्सीनेशन के दायरे में आ जाएंगे। इसके लिए देश में तैयारियां चल रही हैं।

वहीं रेलवे कोरोना वैक्सीन को यात्रियों को के लिए जरूरी कर सकती है। यानी रेल में यात्रा के लिए कोविड वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। इससे उन लोगों की परेशानी बढ़ सकती है जो अभी भी वैक्सीन लगवाने से परहेज कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण के बीच रेल में यात्रा करने से काफी लोग कतरा रहे हैं। यात्रियों के डर को कम करने के साथ ही सुरक्षित यात्रा का वातावरण देने के लिए रेलवे RTPCR जांच की रिपोर्ट मांगता है।

आरटीपीसीआर जांच कराना और उसके रिपोर्ट का इंतजार करना अपने आप में परेशानी भरा होता है। ऐसे में IRCTC एक नए नियम पर विचार कर रहा है। जल्द ही ये नियम लागू हो सकता है।

लागू होने के बाद यात्री आरोग्य सेतु एप या कोविन पोर्टल पर लॉगइन कर अपना सर्टिफिकेट दिखा सकते हैं। यात्री मोबाइल में सर्टिफिकेट डाउनलोड करके भी दिखा सकते हैं।