राहुल गांधी ने शेयर किया ये विडियो, देख लोग हुए हैरान

इस वीडियो में अंग्रेजों द्वारा हिंदू-मुस्लिम के बीच फूट डालकर किए गए बंगाल विभाजन को लेकर बताया गया है। लेकिन उसी दौरान गांधी के स्वराज्य आंदलोन की लोगों के बीच लहर को भी बताया गया है।

कैसे तब देश वासियों ने एक जुट होकर अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ पर जीत हासिल की थी। मौजूदा समय में देश में बिगड़ रहे अंदरुनी माहौल के मुद्दों को राहुल गांधी ने फिर से उठाने की कोशिश की है।

बुधवार को कांग्रेस राहुल गांधी ने धरोहर नाम के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘फूट डालो और राज करो’ एक घिनौनी नीति थी और हमेशा रहेगी।

ऐसी सोच को देश ने पहले भी पराजित किया था और आज भी करेगा क्योंकि भाईचारा और सद्भावना हमारे लोकतंत्र की नीव हैं। देश की धरोहर हैशटैग से डाल गए इस वीडियो में आजादी के समय अंग्रेजों की नीति दमनकारी नीतियों को दिखाया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेरोजगारी, गिरती जीडीपी, कोरोना संकट जैसे तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार पर लगातार हावी हैं। बुधवार को राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक और वीडियो शेयर किया।

राहुल गांधी ने लिखा कि, ‘फूट डालो और राज करो’ एक घिनौनी नीति थी और हमेशा रहेगी। पहले भारत पहले भी इस नीति को हरा चुका है और आज भी हराएगा। दरअसल हाल के बर्षों में देश में बिगड़े सांप्रदायिक सौहार्दय का मुद्दा उठाया है।