राहुल गांधी ने पीएम मोदी समेत इन नेताओ पर साधा निशाना , कही ये बात…

इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार की रैली में कहा था कि देश की जनता अपना खून-पसीना देती है। बिहार के लोग जब महाराष्ट्र जाते हैं, दिल्ली जाते हैं, अपना खून-पसीना देते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री ने उन मजदूरों को एक दिन नहीं दिया, 5 घंटे भी नहीं दिये।

 

उन्होंने ट्वीट करके कहा, “जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की। यही सच है।”

जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने मज़दूरों की मदद की।