राहुल गांधी पंजाब से ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे यहाँ…, भारी संख्या में तैनात पुलिस

राहुल गांधी तीन दिवसीय पंजाब दौरे के समापन से पहले मंगलवार को पटियाला में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह पूरे पंजाब का दौरा करने के बाद यहां पहुंचे हैं।

 

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों में भारी गुस्सा है। नरेंद्र मोदी उन्हें किसानों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। अगर यह कानून किसानों के हित में है, तो मोदी को पंजाब और हरियाणा में आकर यहां के किसानों को समझाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी के साथ, पंजाब के शिक्षा मंत्री विजेंद्र सिंगला और कई अन्य नेता और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। तुकोर सीमा पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प भी हुई।

हल गांधी ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा है कि अगर कृषि कानून लाभकारी हैं तो सरकार ने उन्हें संसद में बहस के बिना पारित क्यों किया। इन कानूनों को लागू करने से पहले सरकार बहस से क्यों भागती थी।

पंजाब से तीन दिवसीय ट्रैक्टर यात्रा के साथ हरियाणा पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हरियाणा में प्रवेश करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। हरियाणा के गृह मंत्री ने पहले ही भीड़ के साथ हरियाणा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इसके कारण कुरुक्षेत्र जिले के गांव तुकार बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही राहुल गांधी पंजाब से ट्रैक्टर चलाकर हरियाणा की सीमा पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें भीड़ के साथ अंदर जाने से रोक दिया।