राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर बोला हमला, कहा ज्यादा घमंड

इससे पहले राहुल गांधी ने लॉकडाउन के बाद भी कोविड-19 पीड़ितों की बढ़ती संख्या को लेकर चार ग्राफ ट्वीटर पर साझा किए थे। इन ग्राफ में बताया गया था कि देश में बार-बार लॉकडाउन लगाया जा रहा है, किन्तु कुछ भी हासिल नहीं हो पा रहा है बल्कि कोरोना संक्रमितों की तादाद निरंतर बढ़ती जा रही है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन ग्राफ्स के साथ अज्ञात के नाम से एक कोट भी साझा करते हुए लिखा कि, ‘पागलपन बार-बार एक ही काम कर रहा है और विभिन्न परिणामों की उम्मीद कर रहा है।’ राहुल गांधी ने जो ग्राफ साझा किए हैं, उसमें बताया गया है कि जब पहली बार लॉकडाउन लागू किया गया तो देश में कोविड-19 के 9 हजार मामले थे।

दूसरे लॉकडाउन में कोविड-19 केसों की तादाद बढ़कर 28 हजार पहुंच गई। उसी तरह तीसरी बार जब देश में लॉकडाउन लागू किया जा रहा था तब देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 45 हजार थी। वहीं जब चौथा लॉकडाउन लगाया गया तो कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 82500 हो चुकी थी।

कोविड-19 संकट और लॉकडाउन पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अल्बर्ट आइंस्टीन का एक वाक्य सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि ये लॉकडाउन साबित करता है कि अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक चीज केवल घमंड है।