पंजाब के खेल मंत्री केंद्र से कर डाली यह बड़ी मांग, जानिए सबसे पहले आप

पंजाब के खेल और युवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से सोमवार को बड़ी मांग कर डाली है। दोनों इंफाल में विभिन्न राज्यों के खेल मंत्रियों की राष्ट्रीय कान्फ़्रेंस में शामिल हुए थे। यहां पंजाब खेल मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों, खेलो इंडिया गेम की मेज़बानी पंजाब को देने की मांग रखी।

मीत हेयर ने आगे कहा कि पंजाब सरकार मनरेगा के अधीन गांवों में खेल पार्क बना रही है और गैप फंडिंग की राशि खेल विभाग दे रहा है। केंद्र सरकार खेलो इंडिया की स्कीमों या अन्य किसी स्कीम के अंतर्गत इस गैप फंडिंग में राज्यों की मदद करें।

इस सेशन की अध्यक्षता केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की। इस दौरान मीत हेयर ने कहा कि पंजाब ने 2001 में राष्ट्रीय खेलों के बाद कोई भी राष्ट्रीय खेल या खेलो इंडिया गेमज की मेज़बानी नहीं की।

उन्होंने कहा कि किसी समय पर पंजाब खेल में देश का नंबर एक राज्य था और धीरे-धीरे पिछड़ता गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को फिर खेल में अग्रणी बनाने के लिए प्रयास कर रही है।