बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल के घर भी पहुंची पंजाब पुलिस, जानिए क्या है मामला

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) के घर शनिवार को पंजाब पुलिस पहुंची। नवीन कुमार ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसे फर्जी बताते हुए पंजाब में उनके खिलाफ शिकायत दी गई थी। पंजाब पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया और 9 अप्रैल को नवीन कुमार के घर पहुंच गई।

पंजाब पुलिस के नवीन कुमार जिंदल के घर पहुंचने पर नवीन कुमार ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा कि वह डरेंगे नहीं और जनता को सच बताएंगे। इससे पहले पंजाब में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ भी एक केस दर्ज किया गया था। उस मामले में कार्रवाई के लिए भी पंजाब पुलिस दिल्ली आई थी। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने एक वीडियो पोस्ट किया था।

 प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस ने उनकी गैर-मौजूदगी में परिजनों को डराया और गिरफ्तार करने की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि पंजाब में सरकार बनने के बाद जिस तरह ‘आप’ ने सत्ता एवं पंजाब पुलिस का दुरुपयोग शुरू किया है, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।