Propose Day पर अर्जुन की लव स्टोरी का खुलासा, ‘मलाइका अरोड़ा’ की पीठ पर दिखा लव बाइट

मलाइका अरोड़ा खान और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी फिलहाल बी टाऊन में सबसे ज्यादा चर्चित है। दोनों अब खुल्लम खुल्ला प्यार कर रहे हैं। आए दिन दोनों हाथों में हाथ डाले पार्टी करते नजर आते हैं। हाल ही में गौरी ख़ान ने जब मुंबई के एक रेस्टोरेन्ट में अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी किया था। यहां भी मलाइका के साथ अर्जुन कपूर को देखा गया था। 6 फरवरी की रात भी मलाइका और अर्जुन को मुंबई के एक रेस्टोरेन्ट से डिनर करके निकलते हुए देखे गए। दिलचस्प बात ये है कि उस रात अर्जुन और मलाइका यहां से एक साथ एक ही कार में बैठकर निकले थे। हाल ही में जब मलाइका एक सॉन्ग लॉन्च के ईवेन्ट में पहुंची थीं.तो यहां मुन्नी के पीठ पर कुछ निशान देखकर हर किसी को हैरानी हुई थी।

वैसे तो इस बैकलेस ड्रेस में मलाइका बेहद हॉट एंड सेक्सी लग रही थीं.. लेकिन उस शाम हर किसी की नज़र ना चाहते हुए भी बार बार उनके पीठ पर पड़े इस मिस्ट्री मार्क की तरफ चली जा रही थी। अब मलाइका के इस निशान की क्या कहानी है ये तो वही जाने। कहा जा रहा है उन्हें ये लव बाइट कहीं अर्जुन कपूर ने तो नहीं दी। इससे पहले भी मलाइका कई बार लव बाइट के साथ देखी गईं।

मलाइका अरोड़ा खान हॉट और शॉर्ट ड्रेसेस के लिए मशहूर हैं। कई बार उन्हें लव बाइट के साथ देखा गया है। मलाइका 45 साल की हैं और अब ये खबर है कि साल 2019 में वो अर्जुन कपूर से शादी कर लेंगी। आए दिन अर्जुन कपूर को मलाइका के घर पर देखा जाता है।

33 साल के अर्जुन कपूर अपने से 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को लेकर काफी सीरियस हो गए हैं। अर्जुन कपूर अपनी स्टेप सिस्टर जाह्नवी के साथ करन जौहर के शो में पहुंचे थे तो उन्होंने साफ साफ शब्दों में कहा था कि अब वो सिंगल नहीं हैं। पिछले दिनों ये खबर आई कि अर्जुन मलाइका अप्रैल में शादी करेंगे। मलाइका और अर्जुन ने मिलकर मुंबई के लोखंडवाला में एक शानदार फ्लैट ख़रीदा है जिसका इंटीरियर भी स्टार्ट हो गया है करण जौहर के शो में अर्जुन ने ये भी माना है कि उन्होंने शादी करने का मन बना लिया है ।