प्रियंका गांधी के बंगले पर हुआ ये, दोपहर 12.05 बजे…

जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान ने कहा, वह प्रभावशाली कांग्रेस नेता कौन है जिसने प्रियंका गांधी के लिए अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने नाम का खुलासा नहीं किया है।

 

पुरी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा किए गए उन दावों का जिक्र कर रहे थे, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है, जिसे पुरी ने साफ नकार दिया है .

सामने लाई गई खबर की सच्चाई पर सरकार ने भी मुहर लगा दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा का विषय बन गया है। अमीश देवगन ने कहा, बंगले पर भौकाल अभी टाइट है।

पुरी ने कांग्रेस और प्रियंका के दावे का खंडन करते हुए ट्वीट किया था, तथ्य खुद अपनी गवाही देते हैं। एक बड़े कांग्रेसी नेता ने मुझे 4 जुलाई, 2020 को दोपहर 12.05 बजे फोन किया कि 35, लोधी एस्टेट को दूसरे कांग्रेस सांसद को आवंटित कर दिया जाए, ताकि प्रियंका वाड्रा वहां बनी रहें। कृपया हर चीज को सनसनीखेज न बनाएं।

प्रियंका गांधी के बंगला को लेकर मंगलवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी के खुलासे के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।