प्रियंका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, कहा कर दे ऐसा…

प्रियंका गांधी का कहना है कि लॉकडाउन की मार झेल रहे इन उद्योगों के पास अब इतनी आर्थिक क्षमता नहीं है कि वो लम्बे समय तक खड़े रह पाएँ।

 

छोटे व्यापारियों की मदद करना हर नजरिए से बहुत आवश्यक हो गया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि यह सिर्फ उनके व्यापार व परिवार की भलाई की बात नहीं नहीं है.

यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये प्रदेश के आर्थिक जीवन के मजबूत स्तंभ हैं। ये कमजोर हुए, ये गिरे तो नुकसान प्रदेश का होगा। इन्हें सम्भालने के लिए हमें और आपको आगे आना ही होगा।

योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र की शुरुआत में प्रियंका गांधी ने उनके पिता के मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना जताते हुए लिखा है कि आपके पिता के निधन के बाद मैं पहली बार आपको पत्र भेज रही हूं।

ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शान्ति दें। कांग्रेस महासचिव ने पत्र में लिखा है कि कोरोना महामारी से हर वर्ग के ऊपर भयंकर आर्थिक मार पड़ी है।

किसान, गरीब और मजदूर वर्ग विकट स्थिति में पहुँच गए हैं। आर्थिक संकट ने मध्य वर्ग और सामान्य नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कारोबारी और व्यापारी वर्ग के ऊपर अस्तित्व बचाने का संकट खड़ा हो गया है। इन वर्गों की मदद करना अनिवार्य हो गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिख कर लघु और कुटीर उद्योगों मध्यम वर्ग तथा किसानों के लिए बुनियादी और जरूरी कदम उठाने तथा इनके द्वारा लिए गये विभिन्न प्रकार के लोन पर ब्याज माफ करने का सुझाव दिया है।