प्रियंका गांधी ने शादी की 23वीं सालगिरह पर किया ये काम, जानकर लोग हुए हैरान

इस कैप्शन के साथ जो तस्वीरें प्रियंका ने शेयर की हैं उनमें कुछ उनकी शादी के वक्त की हैं, जबकि कुछ तस्वीरें मौजूदा समय की हैं।

इन तस्वीरों में उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि प्रियंका गांधी का 18 फरवरी, 1997 को देश के सबसे बड़े बिजनेस टाईकून्स में शुमार रॉबर्ट वाड्रा से हुआ था।

रॉबर्ट वाड्रा मूल निवासी पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के पहले औपचारिक तौर से राजनीति में एंट्री मारी थी। प्रियंका गांधी की तुलना हमेशा ही उनकी दादी इंद्रा गांधी से होती रही है।

49वर्षीय प्रिंयका गांधी का जन्म गांधी परिवार में 12 जनवरी 1972 को हुआ था। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार (18 फरवरी) को अपनी शादी की 23वीं सालगिरह पर एक बहुत की सुंदर पोस्ट शेयर किया है। प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ कुछ पुरानी और यादगार तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की।

इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा ‘लाखों यादगार पल, प्यार, आंसू, हंसी, गुस्सा, दोस्ती, परिवार और भगवान के दिए दो अनमोल तोहफे और एक साथ जीने का बेहतरीन अनुभव…6+23=29 साल…..हमेशा के लिए’।