प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा किसानों के लिए…

कई किसानों की तो 80% तक फसल बर्बाद हो गई है। यूपी की भाजपा सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुक़सान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।

 

गौरतलब है कि बेमौसम बारिश और ओलवृष्टि से प्रदेश में गेंहू, मटर, आलू और तिलहन की हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गई हैं।

उत्तर प्रदेश में पूर्वाचल से लेकर पश्चिमी जिलों तक खेतों में गिरी पड़ी फसलों को देखकर किसान बेहाल हैं। प्रदेश में एक से छह मार्च तक विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश और ओले गिरने से सात जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। सात जिलों में कुल 2,37,374 किसानों की कुल 1,72,001़8 हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, “सिर्फ तीन जिलों-सोनभद्र, जालौन और सीतापुर में 1819.32 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से अधिक फसलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। फसल क्षति के सापेक्ष 5853 किसानों को 17.9 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है।”

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलों को हुए नुकसान को लेकर योगी सरकार से अपील की है।

प्रियंका ने कहा है कि सरकार किसानों की बेहतरी के कोरे दावे करने की बजाए नुकसान का आकलन कर उनको मुआवजा दे।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा- “इन किसानों का दर्द सुनिए। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई।

कई किसानों की तो 80% तक फसल बर्बाद हो गई है।”इन किसानों का दर्द सुनिए। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई।