प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना , लगाया ये आरोप

पेगासस जासूसी विवाद, कृषि कानूनों और मूल्य वृद्धि को लेकर 19 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने के बाद से लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार जनता से सीधे जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा कि विरोध एक “गैर-मुद्दे, गैर-गंभीर मुद्दे” पर है।

गौरतलब है रि खुदरा बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में जुलाई में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 52 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दलहन और खाद्य तेल जैसे आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए कई उपाय किए हैं।

प्रियंका गांधी ने महंगाई से जुड़ी खबरों को शेयर करते हुए ट्वीट किया है, “वे “आप आम कैसे खाते हैं” जैसे सवालों के आदी हैं, इसलिए बढ़ती महंगाई जैसे आमजनों को परेशान करने वाले सवालों पर संसद में चर्चा करने से डरते हैं।”

कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा है।. उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री संसद में महंगाई जैसे आमजन के मुद्दे पर भी चर्चा करने से डरते हैं, वे “आप आम कैसे खाते हैं” जैसे सवालों के आदी हैं।