प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा महिलाओं के खिलाफ…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने आगे कहा कि, “बीजेपी राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है मगर वे कोई जिम्मेदारी भी नहीं ले रहे।”

 

उन्होंने ट्वीट में एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है कि “एटा में घर में घुसकर रेप की कोशिश और नाकाम होने पर युवती का गला रेता।

सीतापुर में 3 साल की बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या कर दी गई। फिरोजाबाद में रेप पीड़िता के पिता को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

चित्रकुट में देवांगना घाटी के पास मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।”कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि यूपी पी में आए दिन महिलाओं के साथ जुर्म हो रहे हैं, किन्तु इन दिल दहलाने वाली घटनाओं पर सरकार चुप्पी साधी हुई है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, “यूपी में रोज महिलाओं के खिलाफ दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रही हैं। फिरोजाबाद में पीड़िता के पिता की हत्या कर दी गई। सीतापुर में बच्ची का बलात्कार कर हत्या कर दी गई। कहां है सरकार?”