स्टेज पर खुल गयी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस , फिर दिया ये पोज…

एक्ट्रेस बताती हैं कि उसे पहनने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था। जैसे उनकी पसलियों का आकार पूरी तरह से बदल गया हो। वह ठीक तरह से सांस भी नहीं ले पा रही थीं। यही नहीं जब वह सबके साथ डिनर टेबल पर बैठी तो वह उस ड्रेस की वजह से कुछ खा भी नहीं पाईं।

 

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने 2018 में हुए मेट गाला 2018 ( Mat Gala 2018 ) इवेंट के बारें में भी बताया। वह कहती हैं कि उनकी ड्रेस के साथ गोल्डन रंग की एक हुडी को जुड़ा गया था। जिसका वजन बेहद ही ज्यादा था।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि 2000 में ब्यूटी पेजेंट के दौरान उन्होंने दो ड्रेस पहनी थी। जिसमें वह काफी अनकम्फर्टेबल थीं। उनकी एक ड्रेस पर टेप चिपकाई गई थी। लेकिन जैसे ही वह स्टेज पर पहुंची खिंचाव की वजह से उनकी वह टेप खुल गई।

उस दौरान प्रियंका ने समझदारी दिखते हुए नमस्ते का पोज बना लिया। उन्होंने बताया कि उनके पोज को देखकर सभी को ऐसा लग रहा था कि वह सबको नमस्ते कर रही हैं,लेकिन असलियत यह थी कि वह अपनी ड्रेस को संभालने की कोशिश कर रही थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) आज नेशनल सुपरस्टार बन चुकी हैं। वह हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी और स्टाइल के चलते खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं।

रेड कार्पेट लुक हो या फिर कोई इंवेट प्रियंका के लुक के चर्चे हमेशा रहते हैं। अक्सर एक्ट्रेस को उनकी ड्रेस की वजह से भी ट्रोल होना पड़ता है। ऐसा ही एक किस्सा प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है। जिसमें उन्होंने मिस इंडिया के दौरान हुई एक घटना का जिक्र किया है।