प्रियंका चोपड़ा ने बताया ये बड़ा सच, कहा डायरेक्टर मेरे साथ किया था…

प्रियंका ने कहा कि जैसे ही मुझे एक डायरेक्टर ने बार डांस परफॉर्मेंस देने के लिए कहा तो मैं असहज होकर काफी डर गई थी। साथ ही प्रियंका ने यह भी कहा कि मैं उस डायरेक्टर का कभी नाम नहीं बता पाई इस बात का मुझे हमेशा दुख रहता है।

 

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब वह इंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री में नई थी, तो मैं अपना ऐसा इंप्रेशन नहीं बनाना चाहती थी, जिससे किसी को लगे कि मेरे साथ काम करना मुश्किल है।

प्रियंका चोपड़ा के इस साक्षात्कार के बाद कई विवाद भी सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि जब वह अपने बॉलीवुड करियर को प्रारंभ कर रही थीं, तब उनके साथ सही से बर्ताव नहीं होता था।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनके साथ एक डायरेक्टर ने एक बार बतदतीमी की थी। यही नहीं हद तो तब हो गया जब एक बार उन्हें बार डांस परफॉर्मेंस देने के लिए कहा गया था।

प्रियंका चोपड़ा ने टॉक शो ‘सुपर सोल’ पर ओपरा विनफ्रे के साथ बातचीत में कई खुलासे किए हैं। प्रियंका चोपड़ा का यह साक्षात्कार काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस साक्षात्कार के बाद प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें सामने आ रही हैं। डीएनए इंडिया के मुताबिक, Oprah को दिए अपने इस साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा ने निजी जिंदगी के अलावा फिल्मी दुनिया की बातें भी साझा की हैं।